फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बार बंद कर घर लौट रहे प्रबंधक पर हमला

Wed, 04 Jun 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी के पास बार बंद कर घर लौट रहे प्रबंधक की कार पर कुछ युवकों ने डंडों व ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रबंधक बाल बाल बच गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मेरठ रोड स्थित गांव दादरी निवासी शुभम सिवाल ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित ट्रिनिटी बार में प्रबंधक हैं। 31 मई की रात में आकू अपने सात आठ दोस्तों के साथ बार में बैठकर पार्टी कर रहा था। रात के 12 बजे के बाद उन्होंने आकू व उसके दोस्तों से बार बंद कर घर जाने की बात कही थी। आरोपियों ने उन्हें गाली गलौज की थी।
दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी के पास पहुंचने पर तीन बाइक पर सवार आकू, गोलू चौधरी, दानिश राणा, शिवम भाटी, सागर व एक अज्ञात युवक ने उनकी कार पर डंडों व ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वह बाल बाल बच गए। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बार प्रबंधक की तहरीर पर आकू, गोलू चौधरी, दानिश राणा, शिवम भाटी, सागर व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें