हापुड़।नगर कोतवाली क्षेत्र की मधुबन काॅलोनी में ससुराल आए एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके दोनों हाथ की हड्डी तोड़ दी। लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले में पीड़ित की पत्नी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
जिला बुलंदशहर के अनूपशहर के मदार गेट निवासी सोनी ने बताया कि 29 सितंबर को वह अपने पति संजय के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र की मधुबन काॅलोनी में अपने बीमार भतीजे को देखने आई थी। देर रात पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने आपसी विवाद को लेकर पति के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध पर पति पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में दोनों हाथों की हड्डी टूट गई लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।