हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मोती कालोनी निवासी अनस ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने भाई जुनैद के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले शहजाद और मोसीन वहां पहुंचे और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी शहजाद ने जेब से चाकू निकालकर उसपर वार कर दिया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ॉ