फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी रंजिश में युवक पर तानी पिस्टल

Sat, 21 Dec 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला केशवनगर में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक मनीष शर्मा की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं एक आरोपी ने उनपर पिस्टल तान दी। गनीमत रही कि गोली नहीं चली और युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त अमन के घर पर बैठा था। उनका दोस्त प्रशांत चौधरी भी उसके साथ बैठा था। इसी बीच विशाल राणा आकर बैठ गया। विशाल राणा ने अतुल त्यागी निवासी त्यागीनगर को उसके यहां बैठे होने की सूचना दी। उसकी अतुल त्यागी से पुरानी रंजिश चल रही है। कुछ ही देर में अतुल त्यागी अपने साथ अर्पित यादव निवासी मोहल्ला पन्नापुरी व अंकुश कुकरेजा निवासी मोहल्ला पटेलनगर उसके दोस्त के घर में जबरन घुस आए।

इस दौरान अतुल त्यागी ने उन पर पिस्टल तान दी । इसके बाद आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। आरोपी अतुल त्यागी ने पिस्टल की बट से उसके सिर व कान पर वार किए। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर अतुल त्यागी, अर्पित यादव, अंकुश कुकरेजा व विशाल राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें