सिंभावली। क्षेत्र के गांव बड्ढा निवासी विकास ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसके गांव के रहने वाले परिवार के ही कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। जिसे लेकर उसके भाई अमित ने विरोध करते हुए वहां से हटने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने आपस में विवाद बंद कर उसके भाई के साथ अभद्रता की। वहीं, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अमित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद