फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो दबोचे

Sat, 01 Oct 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति का वहां मौजूद चार युवकों ने एटीएम बदलकर उसके खाते से रुपये उड़ाने का प्रयास किया। इस बीच उसने शोर मचाया तो युवक भागने लगे।
विज्ञापन


भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उनके दो साथी मौका पाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सरधना के बदरुद्दीननगर निवासी नवाब बाबूगढ़ में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है।

शनिवार सुबह वह एटीएम पर रुपये निकालने गया था। उसने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। इसी बीच वहां चार युवक आ गए। युवकों ने नवाब से बातचीत करनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उसके हाथ से एटीएम लेकर उसे दूसरा एटीएम पकड़ा दिया।
विज्ञापन


जिस पर नवाब को शक हुआ तो उसने एटीएम वापस मांगा। इस बीच चारों युवक भागने लगे। नवाब ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया। भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दी।

मौका पाकर उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस दोनों युवकों को लेकर थाने आ गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें