फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एटीएम हुए कैशलेस, उपभोक्ता को झेलनी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शहर स्थित अधिकांश एटीएम कैश लेस हो जाने के कारण बैंक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। एक-दूसरे से रुपये लेकर जरूरत पूरी की।

शहर में एसबीआई, एचडीएफसी, कैनरा, यूनियन, पीएनबी, कॉपरेटिब, आईसीआईसीआई समेत अन्य सभी बैंक शाखाओं के दो दर्जन से अधिक एटीएम लगे हैं। जिन पर हर समय रुपये निकालने की सुविधा उपलब्ध है। शुक्रवार को महाशिरात्रि, अगले दिन माह का दूसरा शनिवार और रविवार होने के कारण सभी बैंकों की शाखाएं लगातार तीन बंद रही। जिसके कारण अधिकांश एटीएम कैश लेस हो गए। जरूरतमंदों को रुपये निकालने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। बैंक उपभोक्ता मनोज बंसल, गौरव, जय प्रकाश, सचिन समेत अन्य ने बताया कि शहर के अधिकांश एटीएम कैशलेस हो गए। एक-दो जिनमें कैश बचा था, उन पर लंबी कतार लगी थी। जरूरत पड़ने पर बैंक में रखा अपना रुपया भी काम नहीं आया। उन्होंने बताया कि अभी सभी लोग ऑनलाइन खरीदारी नहीं करते है। जिसके कारण अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक जय किशन का कहना है कि शुक्रवार को शिवरात्रि, अगले दिन माह का दूसरा शनिवार और रविवार के चलते तीन दिन लगातार बैंक बंद रहे, जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार से समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें