फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर मे घुसकर ग्रामीण को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिखैड़ा निवासी बिलाल ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि पांच मार्च को वह गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर गया था। जहां उसे देखकर गांव के ही रिजवान, मोहसीन, नाजिम, सैयद वहां पहुंच गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ बिना किसी कारण गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ में लिए हुए लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको बेहोशी की हालत में छोड़ कर आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें