फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की नजर में किसान चोर, माल्या डिफाल्टर: राहुल

Mon, 03 Oct 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
खाट सभा में राहुल गांधी के निशाने पर रहे पीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम किसानों का दर्द जानने निकले हैं। आज यूपी का किसान दूसरी सरकारों के झांसे में आकर बदहाल है। मोदी की नजर में किसान चोर हैं, जबकि माल्या केवल डिफाल्टर है।
विज्ञापन


वह सोमवार को बुलंदशहर रोड पर आयोजित खाट सभा कार्यक्रम में किसानों से मुखातिब थे। निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे देरी से पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि सभा के बाद पड़ी खाटों को घर ले जाने वाले किसानों को मोदी चोर बताते हैं

और 10 हजार करोड़ लेकर फरार हुए विजय माल्या को केवल डिफाल्टर कहते हैं। इससे मोदी जी और उनकी टीम की सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सिस्टम को बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह तभी संभव है जब यूपी में इस बार कांग्रेस की सरकार बनवायें। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने लोक सभा में बताया कि उन्होंने किसानों का एक लाख 10 हजार करोड़ रुपया माफ किया है। यह धन किसानों को नहीं बल्की दस पंद्रह उद्योगपतियों को दे दिया गया।

केंद्र सरकार किसानों की जमीन जबरन छीनना चाहती थी। कांग्रेस ने इस बिल को लोक सभा में लागू नहीं होने दिया। यूपीए सरकार ने किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया, ताकि किसानों की जमीन कोई न छीन सके और उन्हें सही मुआवजा मिल सके।

राहुल ने हापुड़ की खाट सभा में अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि फिलहाल वह तीन सूत्री कार्यक्रम लेकर चल रहे हैं। जिन्हें अपनी बस पर भी लिखवा रखा है। यह सूत्र हैं बिजली बिल हाफ, किसान का कर्जा माफ और फसल का उचित दाम।

यह बेहद जरूरी है जिसको उन्होंने अपनी खाट यात्रा का सूत्र धार बनाया है। राहुल गांधी ने बिजली न मिलने और गन्ना भुगतान न होने पर यूपी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि 27 साल से यूपी बेहाल है।

कभी हाथी किसानों की जमीन को खा जाता है तो कभी साइकिल उत्पीड़न करती है। आप लोगों ने साइकिल को चुनकर अखिलेश यादव को सवार किया, लेकिन यह साइकिल पंक्चर पड़ी है। 

उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सभा के दौरान किसानों के सवालों का जवाब भी दिया। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह, नगमा, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल,
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव विजय गोयल, जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी का पगड़ी पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें