फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा लहराएगी परचम : अश्वनी

Thu, 14 Jul 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी। इस बार सूबे में भाजपा की ही सरकार बनेगी। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बृहस्पतिवार को असौड़ा में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की जनभावनाओं से खेलने वाले अफसरों और माफियाओं को चिहिन्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकार्ड बहुमत से जीतेगी। प्रदेश में सपा के खिलाफ माहौल है।

इस मौका लाभ पार्टी के कार्यकर्ता उठाएं। प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सपा के नेता और गुंडे थानों को संचालित कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। गन्ना किसानों की प्रदेश सरकार लगातार उपेक्षा कर रही है। केंद्र सरकार ने गन्ना भुगतान के लिए छह हजार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को दिया ताकि किसानों का भुगतान हो सके

लेकिन प्रदेश सरकार ने रुपया वापस होने की गारंटी तक नहीं दी। इस कारण गन्ना किसान को भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सावन माह शुरू होने वाला है। कांवड़ियों की भावनाओं को हर हाल में ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।

त्यागी ने कहा कि सपा के एजेंट के रूप में काम करने वाले ऐेसे अफसरों को चिन्हित किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी, रुद्राश त्यागी, अनिल त्यागी, विजय त्यागी, नितेश त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें