फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप

Tue, 18 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी ने युवक पर चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की मां अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसके गांव में किराए के मकान में रहता था, जहां उसकी मुलाकात हुई थी। उसी स्थान से शुरू हुई छल-फरेब भरी बातचीत ने धीरे-धीरे युवती के साथ उसके संबंधों का आधार तैयार किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता का यौन शोषण किया। वह शादी के लिए कहती तो वह बार-बार टालता रहा। जब उसने सख्ती से शादी के लिए कहा तो, आरोपी ने चेतावनी दी कि उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो, वह उसे जान से मार देगा। उसके शव का पता भी नहीं लगने देगा। जिसके बाद नाबालिग के साथ उसकी मां कोतवाली पहुंची और शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें