फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ व्यक्ति पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अकेला पाकर घर में कूद गया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार व उनकी टीम ने आरोपी हरेंद्र को उसके मकान से गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 मार्च की सुबह साढ़े 11 बजे पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अकेला पाकर घर में कूद गया था। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोरी व उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी थी। शोर मचाते हुए किशोरी किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी चाची के यहां पहुंच गई। इस दौरान आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें