फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। आधार फीडिंग समेत कई समस्याओं के विरोध में सोमवार को आशाओं ने गढ़ रोड सीएचसी पर हंगामा कर धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ को समस्या से अवगत कराकर समाधान की मांग की।
आशा कार्यकर्ता मनोज तोमर ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें घर घर जाकर आधार फीडिंग का कार्य सौंपा गया है। पहले से ही दस्तक समेत कई अभियानों में वह घर घर सर्वे कर चुकी हैं। भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट हैं, लोग बीमार पड़ रहे हैं लेकिन, आशाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में आशाओं ने गढ़ रोड सीएचसी पर हंगामा कर, धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। यहां से कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समस्या गिनायी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें