फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पारा चढ़ते ही गहराया बिजली संकट, कई जगह 20 घंटे तक हुई कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पारा के चढ़ते ही बिजली संकट गहरा गया है। सोमवार की रात शहर से लेकर देहात तक बिजली की समस्या रही। कुछ जगह तो 20 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों को घरों के बाहर रात काटनी पड़ी। मंगलवार सुबह एसई कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि ऊर्जीकरण पर 200 करोड़ खर्च करने के बाद भी जिले में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है। एबीसी तारों में आतिशबाजी छूट रही है, ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे से शहर में बिजली संकट शुरू हो गया था। अतरपुरा बिजलीघर की सप्लाई फेल होने से करीब 10 हजार घरों की सप्लाई बाधित हो गई। जैसे-तैसे आपूर्ति बहाल की गई, इसी बीच पटेलनगर में लगे 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। रात करीब साढ़े 12 बजे तक बिजलीकर्मियों ने ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहां रातभर आपूर्ति बाधित रही। पंजाबी कॉलोनी के लोग भी बिजली संकट से परेशान हुए।

दवा मार्केट जवाहर गंज की सप्लाई लगभग 20 घंटे तक बाधित रही। इस वजह से कोल्ड चेन में रखीं दवाओं के खराब होने का खतरा बढ़ गया। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि आए दिन बिजली संकट रहता है। पूरा बिल लेने के बाद भी सुविधा नहीं दी जा रही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो दवा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों की चाभी अधिशासी अभियंता को सौंप देंगे।
विज्ञापन


अतराड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव अजराड़ा में पिछले एक सप्ताह से बिजली संकट है। सोमवार रात में एबीसी केबिल में आग लग गई। देखते ही देखते आतिशबाजी छूटने लगी, जिस कारण गांव की सप्लाई बाधित हो गई। रातभर लोग बिजलीघर पर फोन मिलाते रहे लेकिन राहत नहीं मिली। पूरी रात लोग घरों के बाहर बैठे रहे। सुबह होने पर भी राहत नहीं मिली तो ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान मोनिस सबील, शेर अली, काले, ताहिर, जाहिद, जावेद, डॉ.मुसारिफ, इस्लामुद्दीन अंसारी, कालू आदि मौजूद रहे।

इसके साथ ही दिनभर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। जिस कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए हैं। नलकूपों के फीडर निर्धारित समय से आधे भी नहीं चल पा रहे हैं। कुल मिलाकर भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।



इन मोहल्लों में ट्रिपिंग, लॉ वोल्टेज की मार

टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, काली मस्जिद, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक।

Iअजराड़ा में तार बदलवाने शुरू कर दिए हैं। पटेलनगर की सप्लाई भी बहाल करा दी है। गर्मी में बिजली की मांग अधिक बढ़ जाने के कारण समस्या हुई है। अधिशासी अभियंताओं को उपभोक्ताओं से संवाद कर, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का आदेश दिया है। एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंताI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें