फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। सोमवार की देर रात थाना पुलिस की बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल आरोपी गोकशी, मादक पदार्थ समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुका है। इस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात को सिंभावली पुलिस बड्ढा नहर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव नयाबांस की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया, इसे रोकने की कोशिश की गई, तो आरोपी ने बाइक मोड़ कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। अपने आप को घिरता देख कर बदमाश ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की फायरिंग से पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश गुल्लू निवासी गांव शेखपुरा थाना धौलाना निवासी है। आरोपी पूर्व में भी गोकशी, मादक पदार्थ की सप्लाई समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वह 20 हजार रुपये का इनामी है। जिसके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी पर सिंभावली, मसूरी, धौलाना, फेस-3 गौतमबुद्धनगर, बाबूगढ़ समेत अन्य थानों में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें