फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब! एक्सईएन कर रहे उत्पीड़न’

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिलखुवा के बुनकरों ने पावर कारपोरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कारपोरेशन बुनकरों पर अधिक बकाया बताकर उनके कनेक्शन काट रहा है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे बुनकरों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन


बुनकरों ने आरोप लगाया है कि कारपोरेशन के एक्सईएन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इनके द्वारा बुनकर उपभोक्ताओं के मध्य हुए एग्रीमेंट को नकारकर बुनकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है।

बुनकरों पर बकाया दिखाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से उनका कारोबार चौपट होने की कगार पर है। अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। कार्रवाई न होने पर बुनकरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि एक्सईएन अजय कुमार ओझा का कहना है कि किसी भी प्रकार के  उत्पीड़न का आरोप गलत है। नियमानुसार ही कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें