फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंशिका सिरोही चुनी गईं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट में आयोजित विदाई समारोह में विजेता छात्र छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
हापुड़। जरौठी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए, बीसीए, बीकॉम पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह में अंशिका सिरोही को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।
विज्ञापन

प्रबंधक पदाधिकारी डाॅ. विकास अग्रवाल ने कहा कि विदाई समारोह महाविद्यालय में बिताए वर्षों की अनमोल यादों, सीखो और रिश्तों को सम्मान देने का अवसर है। संस्थान से मिली शिक्षा, संस्कार और अनुभव आजीवन सफलता दिलाएंगे। डॉ विपिन गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी ईमानदारी, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों से महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में अंशिका सिरोही को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, वंश को मिस्टर फेयरवेल, श्रद्धा को मिस फेयरवेल, कपिल यादव को मिस्टर पर्सनालिटी, श्रुति को मिस पर्सनालिटी, लक्ष्य को मिस्टर टैलेंट, कनिष्का को मिस टैलेंटेड, निखिल को मिस्टर कॉस्टयूम और गायत्री को मिस कॉस्टयूम का खिताब देकर उपहार, प्रतीक चिन्ह पुष्पगुच्छ व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें