फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 28 और 29 नवंबर को फिर मिलेगा वोट बनवाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अपात्रों के नाम कटवाने के लिए लोगों को एक बार फिर मौका मिलेगा। इसके लिए 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी 1101 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं से फॉर्म जमा कराएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार व रविवार को जिले में दो दिन चले विशेष अभियान के दौरान नए मतदाता बनने, मतदाता सूची से नाम कटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए कुल 8353 फॉर्म जमा हुए हैं, इनमें नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के साथ ही मृतक और स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम हटवाने, नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार के आवेदन शामिल हैं।
डीएम कविता मीना ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और किसी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपने मतदाता संबंधी विवरण दुरुस्त कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें