फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कूड़े के ढेर में आग लगाकर किया जा रहा निस्तारण, धुएं से श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
गढ़ मेले में कूड़े के ढेर में लगाई जा रही आग। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले के समापन के बाद 25 नवंबर को सफाई व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। मेला स्थल पर जमा हुए कूड़े को एकत्र करने के बाद उसका निस्तारण करने के बजाय ढेर में आग लगाई जा रही है। इससे उठने वाला जहरीला धुआं आसपास के वातावरण में फैल रहा है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मेला स्थल पर जगह-जगह कूड़े के ढेर एकत्र किए गए हैं। इन्हें हटाने के लिए आग का सहारा लिया जा रहा है। जबकि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के बाद सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी। खुले में कूड़ा जलाने से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का धुआं हवा में घुल रहा है।
गढ़ नगर निवासी श्रद्धालु पूजा शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन के बाद इस तरह कूड़ा जलाना गलत है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। प्रशासन को कूड़े का उचित तरीके से निस्तारण कराना चाहिए। गढ़ नगर निवासी शिवजी ने कहा कि गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मेले के बाद सफाई के नाम पर कूड़ा जलाना उचित नहीं है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, विनय कुमार ने कहा कि कूड़े में आग लगाने के बजाय उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाना चाहिए। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि गंगा की स्वच्छता और आसपास का पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
एसडीएम अशोक सैनी का कहना है कि सफाई कर्मियों को कूड़े का सही तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। कूड़े में आग लगाने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें