फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

Tue, 20 Sep 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंच गयीं, जहां उन्होंने प्लेटफार्म पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन


दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रदेश सरकार के खिलाफ अलग अलग तरीके से विरोध कर रही हैं। मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पालिका परिसर से जुलूस लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गईं और स्टेशन पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।

स्टेशन पर अचानक भीड़ पहुंचने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिसपर पुलिस तुरंत स्टेशन पर पहुंच गई और हंगामा कर रही आंगनबाड़ियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्लेटफार्म से नहीं हटीं।
विज्ञापन


इसके चलते लगभग एक घंटे तक यात्री परेशान रहे। उधर, हड़ताल के कारण बाधित हो रहे कार्यों को देखते हुए प्रशासन ने आंगनबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया है।

तहसीलदार सुभाष सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ियों की हड़ताल के कारण बीएलओ और दूसरे कार्य बाधित हो रहे हैं। इसको लेकर डीपीओ को अनुपस्थित आंगनबाड़ियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें