फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आनंदा डेयरी के निदेशक को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। खैरपुर खैराबाद रोड स्थित आनंदा डेयरी के डायरेक्टर श्याम नारायण दुबे को एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

यह पत्र कूरियर से 15 अगस्त की सुबह आया था और कंप्यूटर प्रिंट पर टाइप किया गया था। पत्र में दुबे को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने मेरठ में कदम रखा तो उनके जीवन की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।
साथ ही यह भी लिखा गया है कि अगर पत्र पुलिस को देने की कोशिश की गई तो उन्हें घर तक नहीं छोड़ा जाएगा। आनंदा ग्रुप के अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2006 में मेरठ के सरधना तहसील के जेवरी गांव में 41.2 बीघा जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

इस जमीन का मेरठ विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराकर चहारदीवारी भी कराई गई थी लेकिन कुछ भूमाफिया ने चहारदीवारी तोड़कर 19 मकानों का निर्माण करा दिया।
इन मकानों के बनने की जानकारी 2022 में आनंदा ग्रुप को हुई। इसके बाद निदेशक श्याम नारायण दुबे ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की। यहां तक कि उन्होंने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को भी पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

निदेशक श्याम नारायण दुबे ने बताया कि मेरठ के एसपी सिटी ने भी जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इसमें साफ हुआ कि जमीन पर मकान बनाकर बेचे गए हैं।
इसी विवाद के चलते दुबे को धमकी भरा पत्र मिला है। फिलहाल इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें