फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: सालासर फैक्टरी में लोहे का गाटर क्रेन से छूटकर गिरा, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 15 Oct 2025 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

धौलाना रोड स्थित इसी सालासर कंपनी की फैक्टरी में पहले भी हादसे होते रहे हैं। छह जुलाई 2025 को टीन शेड गिरने से एक मजदूर की मौत और चार मजदूर घायल हुए थे।
विज्ञापन
फैक्टरी में लोहे का गाटर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा-धौलाना रोड स्थित सालासर कंपनी की यूनिट नंबर तीन में बुधवार की देर शाम एक बार फिर हादसा हो गया। फैक्टरी में टावर और स्टील स्ट्रक्चर बनाने का काम करने के दौरान लोहे का भारी गाटर अचानक क्रेन की पकड़ से छूटकर नीचे गिर गया। जिसमें नीचे काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिनमें एक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फैक्टरी में मोबाइल टावर के पार्ट बनाने का कार्य होता है। बुधवार देर शाम भी यहां मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन के माध्यम से एक गाटर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। लेकिन अचानक गाटर क्रेन की पकड़ से छूटकर नीचे आ गिरा। जिससे नीचे काम कर रहे जनपद बागपत निवासी 60 वर्षीय विजय शर्मा की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी 23 वर्षीय फैजल और उसका छोटा भाई 21 वर्षीय शादाब गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथा मजदूर अजहर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फैक्टरी प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा मानकों से खिलवाड़, पहले भी हो चुके हैं हादसे-
धौलाना रोड स्थित इसी सालासर कंपनी की फैक्टरी में पहले भी हादसे होते रहे हैं। छह जुलाई 2025 को टीन शेड गिरने से एक मजदूर की मौत और चार मजदूर घायल हुए थे। उस समय फैक्टरी के मालिक, मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच अब तक जारी है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई पुलिस या प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। इसके अलावा इसकी ही सालासर फैक्टरी यूनिट में बिहार के सारण जिले के मुबारकपुर निवासी संजीत मांझी की सात जनवरी 2024 को भट्ठी में पैर फिसलने से जिंदा जलकर मौत हो गई। वह सात महीने पहले ही फैक्टरी में काम करने आया था। फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी। जिसके कारण एक बार फिर हादसा हो गया। अब देखना है पहले हादसों की ओर आंखें मूंदे बैठा पुलिस प्रशासन अब क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें