फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना मरा या मारा गया, यह एक रहस्य है: मकान में सड़ी गली मिली बुजुर्ग की लाश, पांच दिन पहले मिलने आया था बेटा

Sat, 02 Aug 2025 10:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

 प्रवीन ने बताया कि मुन्ना प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिछले करीब दस दिनों से बीमार भी चल रहे थे। करीब चार पांच दिन पहले उनका पुत्र मुन्ना को मोहल्ला चमरी से बाइक पर दवाई भी दिलवाकर लाया था। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित मोहल्ला रामगढ़ी से सटे आनंद विहार एल ब्लॉक स्थित एक मकान में एक बुजुर्ग का शव सड़ी गली अवस्था में कमरे में पड़ा मिला। बुजुर्ग का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। शव मिलने की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी मकान के आस-पास एकत्र हो गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के परिवार के बारे में पुलिस जानकारी करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

मोहल्ला रामगढ़ी निवासी होमगार्ड प्रवीन कुमार का मोहल्ले से सटे आनंद विहार एल ब्लॉक में एक मकान है। मोहल्ला मजीदपुरा निवासी अली मोहम्मद ने उनका मकान डेढ़ वर्ष पहले प्रवीन का मकान जिला शाहजहांपुर निवासी मुन्ना खां (60) को दिलाया था। मुन्ना यहां अकेले ही रहते थे। जबकि उनका पूरा परिवार कहीं ओर ही रहता था। प्रवीन ने बताया कि मुन्ना प्रॉपर्टी का काम करते थे। पिछले करीब दस दिनों से बीमार भी चल रहे थे। करीब चार पांच दिन पहले उनका पुत्र मुन्ना को मोहल्ला चमरी से बाइक पर दवाई भी दिलवाकर लाया था। इतना ही नहीं पांच दिन पहले लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मकान के बाहर सो रहे मुन्ना को अंदर सोने की बात कही थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम मोहल्ला रामगढ़ी के लोग मकान के पास बंधी अपनी गाय व भैंसों को खोलने के लिए आए थे। इसी बीच उन्हें मकान से बदबू आने लगी। उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक प्रवीन को दी थी। सूचना पर प्रवीन ने अपने पुत्र को मकान पर भेजा था। उनके पुत्र ने मकान के अंदर जाकर देखा कि मुन्ना का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ था। मकान में शव मिलने की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, सदर कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के कोई परिवार है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें