फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलटा, चार घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड दादाबाड़ी के सामने शुक्रवार की सुबह स्कूली छात्रों से भरा ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार बच्चे घायल हो गए। हादसे से सड़क पर अफरातफरी मच गई। घायल बच्चों को नगर के दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक ई-रिक्शा गढ़ रोड से दीवान पब्लिक स्कूल के छह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। दिल्ली रोड स्थित दादाबाड़ी के सामने पहुंचने पर ई-रिक्शा के सामने एक बंदर आ गया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में छात्र नकुल व इशिका घायल हो गए।
चालक ने सूचना देकर बच्चों के परिजनों को मौके पर बुला लिया। परिजनों ने नकुल को गढ़ रोड व इशिका को मेरठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो बच्चों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने ई-रिक्शा को सीज कर दिया है।

अस्पताल में भर्ती घायल छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें