फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: पुरबिया एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

Fri, 27 Nov 2026 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रहमगढ़ी रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15279 से हुआ।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव ब्रहमगढ़ी रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15279 से हुआ। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई। दुर्घटना में महिला का शव क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के लोगों से भी महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के पास घास और ईख काटने के उपकरण मिले हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि महिला आसपास के किसी गांव की रहने वाली हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें