फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आमिर ने की थी कपड़ा व्यापारी नासिर की गाली मारकर हत्या

Sat, 18 Jan 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के कपड़ा व्यापारी नासिर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है।कलियर शरीफ जाने का बहाना बनाकर दोनों ने नासिर को कार में बैठाया था। छिजारसी टोल के पास नासिर के सिर में एक आरोपी आमिर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सिंभावली के पास हाईवे किनारे उसके शव को पेट्रोल से जलाकर फेंक दिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना सिंभावली प्रभारी श्योपाल सिंह व स्वाट प्रभारी पटनीश कुमार की टीम ने आमिर निवासी मोहल्ला कर्दमपुरी थाना ज्योतिनगर दिल्ली व फुरकान निवासी प्रथम लोर निकट मॉडल स्कूल के पास कबीरनगर दिल्ली को हाईवे 9 स्थित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक नासिर ने आरोपी फुरकान के भाई इरफान को तीन करोड़ रुपये की फिरौती में थाना लोधी स्पेशल सेल दिल्ली से जेल भिजवाया था और आरोपी आमिर के पीछे पुलिस लगाई थी। पुलिस के डर से आरोपी आमिर घर से फरार हो गया था। जिसके कारण उसका कपड़े का कारोबार भी ठप हो गया था।

जिसके कारण दोनों आरोपियों ने नासिर की हत्या की योजना बनाई। 10 जनवरी की रात लगभग आठ बजे नासिर को कलियर शरीफ जाने का बहाना बनाकर आरोपी आमिर की कार में बैठा लिया। आमिर ने अपनी स्कूटी से पेट्रोल निकालकर पहले ही अपनी कार में रख लिया था। इसके बाद छिजारसी टोल के पास जैसे ही गाड़ी पहुंची तो नासिर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि छिजारसी टोल के सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों की पहचान हुई। जांच में पता चला है कि मृतक नासिर गैंगस्टर हाशिम उर्फ बाबा व राशिद के भी संपर्क में था। जिसके संबंध में छानबीन की जा रही है। एसपी ने नासिर हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



बदायूं से 3,500 में खरीदा था तमंचा

दिल्ली के कपड़ा कारोबारी नासिर की हत्या में प्रयुक्त किया गया तमंचा आरोपी आमिर ने बदायूं से खरीदा था। उसने ही नासिर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद दोनों ही आरोपी मृतक के परिजनों समेत थाना वेलकम पुलिस की गतिविधि पर भी नजर रख रहे थे। पूछताछ में आमिर ने बताया कि उसने हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया तमंचा बदायूं के सहसवान निवासी युवक से 3,500 रुपये में खरीदा था।



विदेश में बैठे अपराधियों से धमकी दिलाने लगा था नासिर

आमिर और फुरकान ने बताया कि नासिर की बड़े अपराधियों के साथ साठगांठ थी। पुलिस से भी उसकी अच्छी उठ बैठ थी। इसी का फायदा उठाकर नासिर उन्हें विदेश में बैठे हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से भी धमकी दिलाने लगा था। वह पुलिस की बड़े स्तर पर मुखबिरी करने लगा था। अपनों को ही फंसाने के चक्कर में वह आरोपियों पर निशाने पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें