डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव से पहले रविवार सुबह दौड़ आयोजित की गई। बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव समिति और बहुजन सशक्तिकरण संघ की ओर से आयोजित दौड़ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
गढ़ चुंगी पर डॉ. भीम राव अंबेडकर के सुपौत्र डॉ. प्रकाश राव अंबेडकर ने फीता काटकर दौड़ का उद्घाटन किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने और बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।
दौड़ गढ़ चुंगी, कविनगर से प्रारंभ होकर मीनाक्षी रोड, चंडी मंदिर, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, तहसील चौराहा, लज्जापुरी, हर्ष विहार होते हुए मेरठ तिराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंची।
दौड़ के आगे-आगे पंजाब से आए आर्मी बैंड और घोड़े चल रहे थे। शास्त्री नगर के बाहर भूपेंद्र उर्फ गुड्डू, मीनाक्षी रोड पर भाजपा नेता विजय पाल आढ़ती, कन्हैया पुरा के बाहर सुनील मंत्री, संदीप कुमार,
मुज्जफरपुरा के बाहर पूर्व विधायक स्वर्गीय धर्मपाल सिंह के पुत्र मनीष, मोंटू सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र कुमार, पालिकाध्यक्ष मालती भारती, ब्रिजेश कुमार बिरजू आदि ने शिविर लगाए।
यहां प्रतिभागियों के जलपान की व्यवस्था की गई। दौड़ में युवाओं में काफी जोश दिख रहा था। कार्यक्रम के संरक्षक सरदार राजेंद्र सिंह, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. नरेंद्र केन, पारितोष अग्रवाल ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह, महासचिव अजित सिंह, उपाध्यक्ष मदन ओबराय, ब्रिजेश कुमार बिरजू, सुनील आजाद, सुशील आजाद, सुखपाल आजाद, वीपी सिंह, संजीव गांधी आदि मौजूद रहे।
दौड़ के सफल आयोजन के लिए दलित स्वाभिमान रक्षा संघर्ष वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल आजाद एडवोकेट ने आयोजक मंडल को बधाई दी। कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज एकजुट होता है।