फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम ने लगाई दिवाली के बाजार को चपत

Thu, 12 Nov 2015 01:19 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। जाम ने त्योहार पर बाजार को भी चपत लगाई। मंगलवार को शॉपिंग करने आए लोग अधिकतर समय ट्रैफिक में ही फंसे रहे।
विज्ञापन


उनका समय दुकानों से ज्यादा जाम मंे व्यतीत हुआ।  दूसरे दिन रास्तों पर पुलिस भी जाम से जूझती नजर आई।

मंगलवार को सुबह से ही वाहनों की दबाव बढ़ने से जाम लग गया था। दीपावली होने के कारण लोगों का आवागमन भी बढ़ा है।

सुबह 11 बजे अचानक मेरठ रोड तिराहा पर ट्रैफिक बढ़ने के बाद दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।

बाजार में शॉपिंग करने आए लोग जाम में फंस गए। पैदल यात्रियों को भी चलने में दिक्कत रही। लोगों का समय शॉपिंग से ज्यादा रास्ते पर बीत गया, इसलिए त्योहार पर उनका शॉपिंग का मजा किरकिरा हो गया।
विज्ञापन


शहर में शाम तक  कई बार जाम लगा। यातायात व्यवस्था सुचारु करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें