फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन मौतों के साथ संवेदनाओं ने भी तोड़ दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-09 पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में मारे गए तीनों लोग आपस में सगे भाई थे। इस हादसे में केवल तीन मौतें ही नहीं हुईं, लोगों की संवेदनाएं भी दम तोड़ गईं। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने मृतकों के बैग भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इन बैगों में मृतकों के करीब 80 हजार रुपये मौजूद थे। एक घायल का आईफोन भी गायब है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन गमगीन माहौल में तीनों भाइयों के शव लेकर दिल्ली लौट गए।


यह था मामला


नेशनल हाईवे-09 पर रविवार रात स्याना फ्लाईओवर के पास दिल्ली की ओर से आ रही स्कॉर्पियो कार गोवंश से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में पहुंचकर सामने से मुरादाबाद की ओर से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में कार सवार तीन भाई अबरार (48), सरफराज (38) और अफजाल (35) निवासी मोहल्ला मुल्ला कॉलोनी, थाना गाजीपुर, नई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।



बैग और आईफोन गायब


हादसे के दौरान कार में सवार मृतकों के भतीजे जुबैर ने बताया कि हादसा अचानक धमाके के साथ हुआ। किसी कारण से उन्हें और इस्तेकार को अधिक चोट नहीं लगी। कार शाहबाज चला रहे थे। हादसे के बाद अफरातफरी के बीच लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बाद में जब उन्होंने सामान समेटना चाहा तो मौके पर चार बैगों में से उन्हें सिर्फ एक खाली बैग मिला।
इन बैगों में सभी के अलग-अलग करीब 80 हजार रुपये मौजूद थे। जबकि पांच हजार रुपये अबरार की जेब में थे। इसके अलावा उनका खुद का आईफोन भी नहीं मिला। पुलिस भी इस सामान की जानकारी से इंकार कर रही है।



कालागढ़ डैम से लौटते समय हुआ हादसा

जुबैर ने बताया कि सभी लोग कालागढ़ डैम घूमने गए थे और रविवार सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकले थे। रात में वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। जुबैर ने बताया कि उनके पिता समेत कुल सात भाई थे। जिनमें उनके पिता निसार, चाचा इसरार और ताऊ शमशाद की बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। अब तीन भाइयों की सड़क हादसे में जान चली गई है। अब सिर्फ एक भाई इस्तेकार बचे हैं, जिनका उपचार चल रहा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि अबरार परचून की दुकान करते थे, सरफराज कपड़ों की फेरी लगाते थे और अफजाल कारपेंटर का कार्य करते थे। तीनों के तीन-तीन बच्चे हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है।



पुलिस का बयान

सीओ राहुल यादव ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। सामान के संबंध में भी परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलती है तो पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें