फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाइक के साथ कुछ बदमाशों के कार से भी पीछा करने के मिल रहे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा में हाईवे 09 पर सोमवार को कारोबारी के मुनीम से हुई 85 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस की अभी तक की जांच में यह पता जरूर चला है कि लूट करने के बाद बदमाशों की संख्या दो से अधिक रही होगी। पुलिस ने एक कार को और ट्रेस किया है जो बदमाशों की बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हाईवे नौ पर सरस्वती फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार मुनीम अजयपाल को गिराकर उनका बैग लूट लिया था, इसमें 85 लाख रुपये मौजूद थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बदमाशों की वीडियो फुटेज हासिल की। बदमाश बुलंदशहर तक जाते हुए देखे गए हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। लगातार संभावित क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।
उधर, पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों की संख्या दो से अधिक रही होगी। बताया जा रहा है कि एक कार भी घटना के दौरान आसपास ट्रेस की गई है। जो घटना होने तक बाइक सवार बदमाशों के साथ थी। इस कार में भी कुछ बदमाश मौजूद थे, जो लूट के दौरान कोई गड़बड़ होने पर बैकअप के रूप में काम करने के लिए रहे होंगे।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस फिलहाल आधिकारिक रूप से इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन इस मामले में राहत की बात यह है कि पुलिस की जांच सही दिशा की ओर बढ़ रही है। ऐसे में जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी संभव है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही हे, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें