फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 जनवरी के बाद शुरू होगा इंद्रगढ़ी फाटक से भटैल संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मोहल्ला इंद्रगढ़ी के रेलवे फाटक से लेकर गांव भटैल के संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 15 जनवरी के बाद शुरू होगा। शासन से मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 20 करोड़ रुपये से इस 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होगा। इससे प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले करीब आठ हजार वाहन स्वामियों को सीधा लाभ मिलेगा। चौड़ीकरण में इस मार्ग की चौड़ाई को बढ़ाकर 5.50 मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग का चौड़ीकरण इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक से, चौधरी ताराचंद इंटर/डिग्री कॉलेज, गांव सुल्तानपुर, गोंदी, सलाई, काठीखेड़ा, काकर, हसनपुर से अयादनगर होते हुए भटैल संपर्क मार्ग तक होगा।
विधायक विजयपाल आढ़ती के प्रस्ताव के बाद अक्तूबर में मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे मंजूरी मिली थी। अभी इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जिसे बढ़ाकर अब 5.50 मीटर किया जाएगा। इस मार्ग के जरिए आसपास की दस हजार से अधिक की आबादी का एनएच-09 तक आवागमन भी आसान होगा। साथ ही सड़क पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं मार्ग के चौड़ीकरण से मोहल्ला तगासराय, इंद्रगढ़ी, गांव मंसूरपुर, गोंदी, काठीखेड़ा, सलाई, घुंघराला, हसनपुर, मीरपुर, हिमांयूपुर, अयादनगर, झंडा मुर्शरफपुर, अहमदनगर और आगे जाकर बुलंदशहर जिले के गांवों के ग्रामीणों को भी मिलेगा।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अभी टेंडर आदि प्रक्रिया चल रही है। पूरी उम्मीद है कि 15 जनवरी के आसपास निर्माण शुरू हो जाएगा। मार्ग का निर्माण तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें