फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर बुजुर्ग के अपहरण का आरोप

Mon, 12 Jan 2026 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी अमित ने गांव के ही कुछ लोगों घर में घुसकर उनके ताऊ को कार से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अमित ने डीएम से की शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से अपने ताऊ भूले की देखभाल कर रहे हैं। ताऊ ने उनकी पत्नी के नाम पर अपनी जमीन में से 400 मीटर जमीन की वसीयत की हुई है। आरोप है कि 26 नवंबर 2025 को गांव के ही दो सगे भाई अपने साथ छह अज्ञात साथियों को लेकर उनके घर में जबरन घुस आए थे। इस दौरान आरोपी उनके ताऊ का बिना नंबर की कार से अपहरण कर भाग गए थे। अगली सुबह वह कुछ गांव के लोगों के लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में उन्होंने पांच जनवरी को एसपी से शिकायत की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने हाल ही में दोनों सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा है। डीएम ने शिकायत के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें