फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 20 लाख रुपये व कार की मांग पूरी न करने पर उन्हें जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 30 जनवरी 2023 को उनकी शादी हापुड़ नगर के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान दहेज से पति, ससुर, ननद, जेठ का पुत्र व अन्य खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये व कार की अतिरिक्त मांग कर आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं जेठ का पुत्र भी उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उनकी वनस्थली से पीएचडी की पढ़ाई भी आरोपियों ने रोक दी। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। चार मार्च 2024 को शराब पीकर पति व ससुर ने उन्हें जमकर पीटा। दस अप्रैल को उन्होंने घटना के बारे में अपने मायके वालों को बताया। इसी दिन उनकी ससुराल पहुंचकर पिता व भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया और भाई ने 9.30 लाख रुपये ससुराल पक्ष के लोगों के खाते में ट्रांसफर किए। विवाहिता ने बताया कि उनके पति के किसी अन्य महिला से भी संबंध हैं। पति आए दिन उन्हें महिला से शादी करने की भी धमकी देता रहता था। 10 दिसंबर 2024 को वह रसोई में काम कर रही थीं। इसी बीच ससुर व ननद ने उन्हें जलाकर मारने का प्रयास भी किया, इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। इसके बाद एक नवंबर 2025 को आरोपियों ने खाने में जहर देकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें