फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर हंगामा: शराब पी रखे युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, जमकर काटा बवाल; आधे घंटे लगा जाम

Mon, 29 Dec 2025 01:00 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने शराब पी रखे युवकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचने पर युवकों ने हाथापाई की और बाइक से पुलिस की फैंटम गिरा दी। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
युवाओं ने किया बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप के सामने युवकों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जदीद चौकी पुलिस टीम के साथ युवकों ने हाथापाई की और बाइक से टक्कर मारकर पुलिस की फैंटम को गिरा दिया।

विज्ञापन

इस हंगामे के दौरान करीब आधे घंटे तक बुलंदशहर रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस के अनुसार कुछ युवक बुलंदशहर रोड पर बर्गर खाने आए थे। इस दौरान वहां खड़े दूसरे युवकों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। दोनों पक्ष झगड़ते हुए बीच सड़क पर आ गए और बाइक खड़ी कर हंगामा करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवकों को समझाने का प्रयास किया तो वे पुलिस से उलझ पड़े। इस दौरान बाइक की टक्कर से पुलिस की फैंटम गिर गई और पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की गई। रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाली नगर से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि पांच अन्य फरार हो गए। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें