फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चितौड़ा में कृषि भूमि से अवैध मिट्टी खनन का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चितौड़ा में कृषि भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं सुमित और जितेंद्र कुमार ने बताया कि चितौड़ा गांव चकबंदी प्रक्रिया से गुजर रहा है, ऐसे में यहां किसी भी प्रकार के मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद खेतों से लगातार मिट्टी निकाली जा रही है। खेतों से कई-कई ट्रॉलियां मिट्टी बाहर ले जाई गई हैं। इससे कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें