फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: खुर्जा और कौशांबी डिपो से संबद्ध की गई हापुड़ डिपो की आठ बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ग्रामीण मार्गों पर संचालित होने वाली रोडवेज डिपो की आठ बसों को खुर्जा और साहिबाबाद डिपो से संबद्ध किया गया है। हालांकि इनका ग्रामीण मार्गों पर नियमित रूप से संचालन होता रहेगा, लेकिन इससे डिपो की आय पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने करीब छह माह पूर्व हापुड़ रोडवेज डिपो से पांच ग्रामीण मार्गों पर आठ नई मिनी बसों का संचालन शुरू किया था। इनमें हापुड़ से मुशर्रफपुर, हापुड़-मतनौरा, हापुड़-गढ़ी, हापुड़-फगौता और हापुड़-सपनावत मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरू होने से गांव बागड़पुर, बछलौता, छपकौली, अयादनगर सहित 20 से अधिक गांवों के लोगों को राहत मिली है, लेकिन डिपो में इन बसों के रखरखाव और सर्विस की व्यवस्था न होने के कारण छह बसों को खुर्जा डिपो और दो बसों को कौशांबी डिपो से संबंध किया गया है। हालांकि, ग्रामीण मार्गों पर नियमित रूप से बसों का संचालन जारी रहेगा। इनके रख रखाव की जिम्मेदारी खुर्जा और कौशांबी डिपो की होगी। इसके साथ ही इनकी आय भी उन्हीं डिपो को सौंपी जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि बसों का संचालन हापुड़ डिपो के चालक और परिचालक करेंगे, लेकिन रखरखाव की जिम्मेदारी संबंध डिपो की होगी। हालांकि निर्धारित ग्रामीण रूटों पर ही बसों का संचालन होने से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें