फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला सिपाही से दूसरी शादी करने का आरोप

Fri, 18 Apr 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर निवासी नेहा ने बिना तलाक दिए अपने पति पर महिला सिपाही से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि 16 फरवरी को उनकी शादी नवीन निवासी गांव गजालपुर से हुई थी। शादी के तीन दिन बाद उन्हें पता चला कि उनके पति का प्रेम प्रसंग एक महिला सिपाही से चला रहा था। पति मोहल्ला साकेत कॉलोनी में महिला सिपाही के मकान पर उन्हें ले गया था। पति ने यहां जबरदस्ती महिला सिपाही के पैर भी पकड़वाए थे। पति ने उनपर उन्हें गांव में और महिला सिपाही को मेरठ में रखने का दबाव भी डाला था। मार्च में पति ने बिना तलाक दिए हुए महिला सिपाही से दूसरी शादी कर ली। जिसके फोटो उनके पास हैं। 16 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे उन्होंने मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में दोनों को पकड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई थी। इसी बीच पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को पति ने महिला सिपाही के साथ जहर खाकर मरने व उनके परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें