फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सत्तार की हत्या का आरोप, पत्नी ने एसपी से की शिकायत

Tue, 03 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में आठ दिन पहले हुई गांव निवासी सत्तार की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर पति को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पति के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


28 अगस्त की दोपहर गांव बदरखा निवासी सत्तार अली गांव के निकट हाईवे किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला था। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर दशा को देखकर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। उस समय परिजनों ने बिना कोई कार्रवाई किए मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया था।

लेकिन मंगलवार को मृतक की पत्नी शहनाज ने एसपी कार्यालय पहुंच कर तहरीर दी। जिसमें उल्लेख किया है कि उसके पति को गावं के ही तीन लोगों ने फोन करके घर से बुलाया था। उन्हीं लोगों ने उसके पति की हत्या की है। उस समय आरोपियों ने सांठ-गांठ कर उसके पति का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया। पीडि़त ने पति के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें