फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में घायल झंगीर की मौत

Tue, 03 Sep 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे-9 पर सोमवार की रात एंबुलेंस और कार की भिड़ंत में जनपद अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर निवासी झंगीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की रात काकाठेर निवासी झंगीर अपने रिश्तेदार मुखराम, मूर्ति देवी, पवन कुमार, गुरूदयाल, कलवा, दीपक कुमार और चिकित्सक गुड्डू के साथ एंबुलेंस से बीमार परिजन को लेकर मेरठ जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे के कट पर दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। हादसे में डॉ. गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अन्य घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया। काकाठेर निवासी धर्मपाल ने बताया कि मेरठ के अस्पताल में उसके पिता झंगीर ने भी दम तोड़ दिया। धर्मपाल ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें