फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे में हादसों से बचने के लिए लगेंगे अलार्म सेंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जनपद की सीमा में करीब 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। हाईवे के निर्माण में कार्यदायी संस्था की ओर से नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस हाईवे पर सड़क पर बनने वाली पट्टी पर अलार्म सेंसर लगाए जाएंगे। रात को यदि चालक को झपकी आती है, तो उस पट्टी पर वाहन का पहिया चढ़ने के बाद अलार्म बज जाएगा और सड़क हादसा होने से बच सकेगा। इसको लेकर कार्य शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण का निरीक्षण : जनपद मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले इस गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर समय-समय पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा करते रहे हैं। करीब 20 दिन पूर्व ही स्वयं मुख्यमंत्री ने तहसील क्षेत्र के गांव शंकराटीला में पहुंच कर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

जनपद के इन गांवों से गुजर रहा है गंगा एक्सप्रेसवे : हापुड़ तहसील- टियाला, वझीलपुर, खडखड़़ी, मलकपुर, मुरादपुर निजामसर, आलमगीरपुर, मुजफ्फरा बागड़पुर, औरंगाबाद, मुक्तेश्वरा, श्यामपुर जट्ट, सलारपुर, माधापुर, हाजीपुर, दयानतपुर, उदयपुर, नली हुसैनपुर
गढ़मुक्तेश्वर तहसील- दतियाना, न्याजपुर खैय्या, शुक्लमपुरा, भगवानपुर, अकबरपुर, फरीदपुर, नवादा कला, सिखैड़ा, कुचेसर रोड चौपला, बनखंडा, बंगौली, पीरनगर, राजपुर, टोडरपुर, हिम्मतपुर, बिलाहरा, जखेड़ा रहमतपुर, चुचावली, भैना सदरपुर, ढोलपुर, अलीपुर, वाहपुर ठेरा, नेकनामपुर नानई, चांदनेर, शेखमीर, बहादुरगढ़, पसवाड़ा, भदस्याना, आलमनगर, बरारी, लहडरा, नवादा खुर्द, शेरपुर, आलापुर, पूठ, शंकराटीला बांगर, किरावली शामिल है।
इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे : गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें