फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिलाओं से चार लाख लेकर एजेंट फरार

Fri, 21 Jun 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी ने कंपनी के कर्मचारी पर महिलाओं से करीब चार लाख रुपये की रकम लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कपिल कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि सुगम्य फाइनेंस कंपनी क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के लिए किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराती है। महिला समूह को दी जाने वाली धनराशि को प्रति सप्ताह किस्त के रूप में वापस लिया जाता है। जिसके लिए अलग-अलग क्षेत्र में कर्मचारी नियुक्त किए गए है। उसने बताया कि कंपनी में तैनात एक युवक महिलाओं से करीब चार लाख रुपये की रकम लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक से संपर्क किया, लेकिन कर्मचारी ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराते हुए आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें