फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान की मौत के बाद हत्या की धारा में केस, आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में घायल किसान भीम सिंह (55) की उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 22 जुलाई को गांव अकबरपुर बुकलाना में पुरानी रंजिश को लेकर भीम सिंह और उनके परिवार पर हमला किया गया था।
परिजनों के अनुसार गांव निवासी नेमपाल, ब्रह्मपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र, पप्पू समेत कई लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे लेकर उनके घर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर भीम सिंह, उनके बेटे सागर और अन्य परिजनों पर हमला किया था। हमले में भीम सिंह और सागर गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान भीम सिंह की मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए करीब चार घंटे तक शव घर के बाहर रखकर हंगामा किया था।
ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धाराओं में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस बीच एएसपी विनीत भटनागर ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया था।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि किसान की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें