फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

Wed, 02 Nov 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवकाश के बाद खुले बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन अवकाश के बाद खुले बैंकों में बुधवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कर्मचारियों को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एटीएम पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। काम निबटाने की जद्दोजहद में ग्राहक एक दूसरे से उलझते नजर आए।
विज्ञापन


दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज के मद्देनजर बैंकों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई थी। ऐसे में ग्राहक बीते तीन दिन से एटीएम के भरोसे ही थे। अधिकांश एटीएम में कैश खत्म होने के कारण ग्राहकों को जरूरी कार्य निबटाने में बेहद परेशानी हो रही थी।

ऐसे में बुधवार को बैंक खुले तो प्रत्येक बैंक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैश काउंटर, पूछताछ केंद्र समेत अन्य काउंटरों पर काफी ग्राहक एकत्र थे। ऐसे में अपना काम पहले करवाने के लिए ग्राहक आपस में उलझते रहे।
विज्ञापन


व्यवस्था बनाने में बैंक कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं एटीएम पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। पिलखुवा में स्टेट बैंक में पैसे निकालने पहुंचे दीपक और संदीप ने बताया कि पैसे न निकल पाने के कारण तीन दिन से जरूरी काम रुके हुए थे।

जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी और भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुले थे, इसलिए रोजाना से ज्यादा ग्राहक लेनदेन करने के लिए पहुंचे थे। भीड़ के मद्देनजर अन्य काउंटर भी खोले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें