फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया हत्याकांड: पति ने पत्नी की हत्या के बाद गूगल से पूछा था भूत बनकर परेशान तो नहीं करेगी, फोन उगल रहा राज

Sat, 31 Dec 2022 10:35 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पता चला कि उसमें से काफी डाटा डिलीट किया हुआ है। इसके अलावा क्राइम सीन पर आरोपी के बदलते बयानों ने भी पुलिस के संदेह को गहरा दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी सोनिया का हत्यारा विकास पिछले दो महीने से फोन के माध्यम से ही हत्या और पुलिस से बचने के तरीके खोज कर रहा था। यहां तक की उसने इस बात की जानकारी भी गूगल से ली थी कि मारने के बाद पत्नी भूत बनकर परेशान तो नहीं करेगी। विकास का स्मार्ट फोन ही पुलिस के लिए खुलासे का अहम सुराग बना। इसी के माध्यम से पुलिस परत दर परत खोलती चली गई।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम जिस समय पुलिस ने आरोपी विकास से पूछताछ शुरू की तो वह पूरी तरह बदहवास था। पुलिस को लग रहा था कि उसके द्वारा बताई गई घटना पूरी तरह से सही है। 

पुलिस ने उसके फोन की जांच की तो पता चला कि उसमें से काफी डाटा डिलीट किया हुआ है। इसके अलावा क्राइम सीन पर आरोपी के बदलते बयानों ने भी पुलिस के संदेह को गहरा दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद उसके फोन का डाटा रिकवर किया गया तो कई ऑडिया वीडियो सामने आए, जिससे पूरा सच खुल गया। इसके अलावा फोन की लोकेशन जांच करने पर पता चला कि मोदीनगर से चलने के बाद वह कार को लेकर चार घंटे तक सड़कों पर घूमता रहा। जिसके आधार पर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें