फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने दिया धरना

विज्ञापन
सदर तहसील में धरने पर बैठे बैनामा लेखक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। दाखिल खारिज न होने से नाराज अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। साथ ही कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में भी बैनामे सहित अन्य कार्य नहीं हुए। इससे लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। कार्य न होने के कारण कार्यालय व तहसील में आने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं, कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट पर पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों ने एसडीएम ईला प्रकाश और एआईजी स्टांप सुनीता वाजपेयी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक तहसील संघ के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि तहसील में कई महीनों से दाखिल खारिज के कार्य समय से नहीं हो रहे हैं। इस मामले में बिना वजह के विलंब के कारण आमजन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण अधिवक्ता व बैनामा लेखकों को अपने मुवक्किल का पक्ष रखने पर भी दाखिल खारिज नहीं किया जा रहा है। इससे सभी अधिवक्ताओं और दस्तावेजों में आक्रोश है।
बताया कि इससे पहले भी तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। उस समय संबंधित तहसीलदार ने फाइलों के समय से निस्तारण का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों को परेशान किया जा रहा है। मौके पर युसूफ खान, चेतन प्रकाश, अजय भास्कर, राजकुमार, दुष्यंक, दिनेश शर्मा, सतीश कुमार, आनंद स्वामी, विजय गौड़, सुरेंद्र कुमार, टुक्कीराम, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसडीएम ईला प्रकाश का कहना है कि तहसीलदार को नियमानुसार दाखिल खारिज करने के आदेश दिए हैं। इस कारण से लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें