हापुड़। बार एसोसिएशन के वकील अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर अंकित वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को पारित न करने की अपील की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल व सचिव वीरेंद्र सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के द्वारा जो संशोधन किया गया है। उस पर बैठक में विचार किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं ने पाया कि उक्त संशोधन बिल उनके अधिकारों के हितों के खिलाफ हैं ।
अंग्रेजी सरकार की तरह अधिवक्ताओं के साथ तानाशाही रवैया अपनाया है । यदि यह संशोधन बिल लागू हुआ तो अधिवक्ताओं के साथ घोर अन्याय होगा । जिसका सभी अधिवक्ता पुरजोर विरोध करेंगे।
अधिवक्ता मुकेश कुमार त्यागी, अनिल आजाद व भोपाल शिशौदिया ने कहा गया कि अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 के द्वारा जो संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं वह अधिवक्ताओं के विरुद्ध हैं । यदि संशोधन बिल पारित किया गया तो अधिवक्ताओं को न्यायालय में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करना मुश्किल हो जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से बिना वजह मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर राजकुमार त्यागी, विकास त्यागी, जहीर नवाब, खालिद खान, जगदीश जौहरी, अभिषेक आजाद, डोनिस जौहरी, यामीन खान, योगेश शर्मा, अमन वर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजेन्द्र चौहान, नरेंद्र शर्मा, अक्षय गुप्ता उपस्थित थे।