फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मृत्यु भोज पर रोक लगाने का आह्वान

Wed, 19 Feb 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव लडपुरा में बाबा खजान दास की समाधि पर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें मृत्यु उपरांत होने वाले भोज के अलावा अन्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


बाबू जयपाल सिंह ने कहा कि गांवों में किसी की मृत्यु होने के बाद मृतक का दाह संस्कार कर ब्रजघाट में मृत्यु भोज एक सामाजिक बुराई है। अपने परिवार के सदस्य की मौत का असहनीय दुख और उस पर दाह संस्कार के बाद मृत्यु भोज का खर्चा किसी भी तरह सहानुभूतिपूर्ण और तार्किक नहीं है। इसलिए मृत्यु भोज की कुप्रथा को खत्म किया जाना चाहिए। कैप्टन नरेंद्र सिंह ने कहा कि मृत्यु भोज सामाजिक बुराई तो है ही, मृतक के परिवार के साथ अन्याय भी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सतवीर सिंह, रामनिवास, तेजपाल सिंह, महिपाल सिंह, सुबोध प्रधान, धन्नी सिंह, रविंद्र पधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें