फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने लगाया जाम

Sat, 20 Sep 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शनिवार को सड़कों पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा। वहीं, जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल के नेतृत्व में शनिवार की सुबह सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। इसके बाद सभी अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर जाम लगा दिया। जाम लगने से लोग वाहनों की लंबी कतार लग गई। तहसील चौराहे पर अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को देखते सीओ वरुण मिश्रा, सदर कोतवाल देवेंद्र सिंह बिष्ट भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव विरेंद्र सैनी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में करीब सात करोड़ से ज्यादा की आबादी है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य भी है। लखनऊ बेंच को केवल आसपास के 15 जिलों का क्षेत्राधिकार मिला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होनी चाहिए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा। इस दौरान तहसील चौपले के आसपास के जाम की स्थिति रही। हालांकि अधिवक्ताओं के जल्दी चले जाने के कारण जल्दी ही जाम खुल गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष अजित चौधरी, गजेंद्र सिंह चौहान, भौपाल सिसोदिया, नवनीत सहलोत, अनिल सिसोदिया, रघुवीर सिंह, प्रवीण गुप्ता, अनुज शर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, आलोक शर्मा, सुधांशु दत्त शर्मा, पीयूष शर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें