फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे मुख्य बाजार - एडीजी

Tue, 15 Oct 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धनतेरस, दिवाली व अन्य त्योहारों पर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर के बाजारों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन डीके ठाकुर ने मंगलवार को मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


एडीजी ने कहा कि आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात रहेगी, वहीं संदिग्धों की जांच की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। एडीजी ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त समय-समय पर होती रहनी चाहिए। ताकि आमजन को पुलिस सुरक्षा का अहसास बना रहे। उन्होंने अधिकारियों को अपराध पर नियंत्रण रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ सदर जितेंद्र शर्मा, सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरुण कुमार मिश्रा, सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, सीओ यातायात स्तुति सिंह समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें