फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अयोध्या और पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग को हुए रेलवे ने ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। अगले सप्ताह से दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 13 जून से 19 जून तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 जून से 22 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन किया जाएगा। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 15 जून से 21 जून तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 14 जून से 20 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि मई माह की अलग-अलग तिथियों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था होने से कई यात्रियों के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-

14207 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (13 जून से 19 जून तक )

14208 पद्मावत एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (16 जून से 22 जून तक )

14205 अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (15 जून से 21 जून तक)

14206 दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस - स्लीपर कोच (14 जून से 20 जून तक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें